भाजपा जिला कार्यशाला आज, क्षेत्रीय अध्यक्ष होंगे मुख्य अतिथि
कानपुर, अगस्त 5 -- कानपुर देहात, संवाददाता। भाजपा द्वारा जिला कार्यशाला का आयोजन आज बुधवार को सायं 3 बजे पार्टी कार्यालय माती में किया जाएगा। कार्यशाला में आगामी तिरंगा यात्रा और संत शिरोमणि गुरु रविदास स्वामी जी की 650वीं जयंती पर होने वाली यात्रा की रूपरेखा भी तय की जाएगी। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रेणुका सचान करेंगी। जिलाध्यक्ष रेणुका सचान ने बताया कि कार्यशाला में दोनों अभियानों को सफल बनाने के लिए मंडलवार जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। तिरंगा यात्रा को घर-घर तक पहुंचा कर देशभक्ति का संदेश दिया जाएगा। वहीं संत रविदास जी की यात्रा के माध्यम से "समरसता संकल्प" और "गुरु-शिष्य परंपरा" को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा अभियान को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.