मुजफ्फर नगर, मार्च 19 -- मुजफ्फरनगर। भाजपा की नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी में वाल्मीकि समाज को प्रतिनिधित्व न मिलने पर रोष है। वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज सौदाई ने केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी को पत्र भेजकर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी के लिए दशकों से समर्पित वाल्मीकि कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर एक ही वर्ग के कई लोगों को पद दिए हैं। सौदाई ने चेताया कि यदि सक्रिय कार्यकर्ताओं को उचित मान-सम्मान नहीं मिला, तो समाज आगामी विधानसभा चुनाव में कड़ा रुख अपना सकता है। उन्होंने मांग की है कि संगठन में सामाजिक संतुलन बनाते हुए वाल्मीकि समाज को तत्काल उचित भागीदारी दी जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...