रामगढ़, अप्रैल 11 -- गोला, निज प्रतिनिधि। भाजपा रामगढ़ जिला कमेटी में गोला क्षेत्र के कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। जिससे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से जिला अध्यक्ष की घोषित नई कमेटी में बबलू साव को जिला मंत्री और मनोज कुमार महतो को जिला सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसे लेकर शनिवार को गोला मंडल अध्यक्ष जितेंद्र साहू के नेतृत्व में अभिनंदन समारोह का आयोजनकर नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहना कर जोरदार ढंग से स्वागत किया गया। इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर कर संगठनात्मक एकजुटता का प्रदर्शन किया गया। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि गोला के दो कार्यकर्ताओं को जिला कमेटी में शामिल करने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। नवनियुक्त मनोज कुमार महतो व बबलू साव ने शीर्ष नेतृत्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.