भाजपा जिला कमेटी का हुआ विस्तार
रांची, अप्रैल 14 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। भाजपा के रांची जिला पश्चिमी क्षेत्र कमेटी का विस्तार जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को किया। जिलाध्यक्ष द्वारा घोषित नयी टीम में उपाध्यक्ष रामकुमार दुबे, विंध्याचल महतो, मुन्नी मुंडा, सुषमा महतो और शत्रुध्न साहू बनाये गये हैं। वहीं कमेटी में सुधाकर चौबे और सतीश साहु जिला महामंत्री बनाये गये हैं। इसके साथ ही जिला मंत्री की जवाबदेही गोपाल महतो, राकेश महतो, संजीत सिंह, सुनीता कच्छप और अनिमा लकड़ा को दी गई है। वही लालेश्वर महतो को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। कमेटी विस्तार होने पर प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी, पार्टी के वरीय नेता स्वामी देवेन्द्र प्रकाश, कमलेश राम आदि ने हर्ष व्यक्त किया है। यह भी पढ़ें- मनोज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.