लातेहार, अप्रैल 16 -- लातेहार,प्रतिनिधि। भाजपा जिलाध्यक्ष बंशी यादव ने जिला कमेटी का विस्तार किया है। श्री यादव ने जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे, उषा देवी, इश्वरी सिंह, रेणु देवी व अनिल सिंह को बनाया है। जबकि जिला महामंत्री अमलेश सिंह व छोटू राजा को बनाया गया है। वहीं जिला मंत्री आशा देवी लकड़ा, ध्रुव कुमार पांडेय, शीला देवी, मुकेश पांडेय व दिलीप कुमार (पवन) को बनाया गया है। जिला कोषाध्यक्ष विष्णुदेव प्रसाद गुप्ता, कार्यालय मंत्री मनोज प्रसाद व सह कार्यालय मंत्री प्रकाश कुमार को बनाया गया है। जिला कमेटी विस्तार को प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का अनुमोदन प्राप्त है। जिला अध्यक्ष ने जिला कमेटी के पदधारियों से अपने दायित्व का पूरी निष्ठा व समपर्ण के भाव से निवर्हन करने की अपील की। उन्होने कहा कि सामूहिक सहयोग से लातेहार जिला में भाजपा को और अधिक म...