भाजपा जिलाध्यक्ष सहित आठ नामजद को मिली जमानत,न्यायपालिका पर जताया भरोसा
जामताड़ा, सितम्बर 1 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान गर्भवती महिला और उसके नवजात शिशु की मौत के मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष समेत आठ नामजद कार्यकर्ताओं को न्यायालय से जमानत मिलने के बाद भाजपा केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य हरिमोहन मिश्रा ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। न्यायालय के फैसले से मंत्री की कथित साजिश विफल हुई है। उन्होने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्री के इशारे पर भाजपा जिलाध्यक्ष समेत आठ कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रदेश नेतृत्व लगातार नजर बनाए हुए था। उन्होंने दावा किया कि राजनीतिक रूप से सक्रिय रहते हुए स्वास्थ्य मंत्री की कथित साजिशों का विरोध जारी रखेंगे。 यह भी पढ़ें- न्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.