शामली, मार्च 8 -- अखिल भारतीय महर्षि कश्यप चौरिटेबल ट्रस्ट के संयोजन में भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा नियुक्त जनपद शामली के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप का सामाजिक अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कश्यप समाज के लोगों ने उन्हें माला पहनाकर व बुके भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजीव कश्यप क्लोनाइजर ने की, जबकि संचालन मा. नीटू कुमार कश्यप द्वारा किया गया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में सामूहिक एकता पर बल देते हुए समाज को संगठित रहने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर बेटी दिव्या कश्यप ने जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप को तिलक लगाकर उनका अभिनन्दन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गठवाला खाप कश्यप समाज के अध्यक्ष बाबा मनोज कश्यप, डा. अनिल सिलावर, अशोक प्रधान उस्मानपुर, आजाद प्रधान...