पाकुड़, मई 17 -- महेशपुर, एक संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी, महेशपुर मंडल कार्यालय में रविवार को भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक संपन्न हुई। आगामी जिला प्रशिक्षण वर्ग को लेकर एक महत्वपूर्ण योजना बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू एवं बैठक प्रभारी पूर्व जिला अध्यक्ष दुमका के निवास मंडल उपस्थित रहे। बैठक में प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी, कार्यकर्ताओं की सहभागिता तथा कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मंडल एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने हेतु प्रशिक्षण वर्ग की आवश्यकता पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन आधारित पार्टी है, जहां कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक विकास के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यह भ...