भाजपा जिलाध्यक्ष ने सीएम को बताई जनपद की समस्याएं
हमीरपुर, अगस्त 25 -- हमीरपुर। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पार्टी की जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद के नेतृत्व में जिला संयोजक आईटी सिद्धार्थ पाठक व रवि निषाद ने शिष्टाचार भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान जनपद हमीरपुर के विकास, जिला संगठन के सुदृढ़ीकरण व हमीरपुर जनपद से जुड़े विकास कार्यों और जनहित के महत्वपूर्ण विषयों पर मुख्यमंत्री जी का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने विशेष रूप से एनएच-34 तथा बेतवा और यमुना नदियों पर निर्माणाधीन बाईपास पुलों के निर्माण कार्यों में हो रही देरी के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तार से अवगत कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.