देवघर, अप्रैल 12 -- देवघर,प्रतिनिधि। भाजपा जिला कार्यालय देवघर में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के सभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारी एवं सभी मंडल अध्यक्ष को सम्मानित किया गया एवं संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉक्टर श्यामा प्रसाद के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने सभी जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर जिलाध्यक्ष ने सभी जिला पदाधिकारी एवं सभी मंडल अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि सभी को निष्ठा, समर्पण और संगठनात्मक भावना को देखते हुए पार्टी ने सबों को दायित्व सौंपा है। आपका दायित्व है कि संगठन को बुथ स्तर पर मजबूत करना और पार्टी के सभी कार्यक्रम को जमीनी स्तर तक पहुंचाना। पार्टी ने हम सभी को दायि...