भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया निरीक्षण
बलिया, मई 26 -- बलिया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने मंगलवार को 'पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026' के तहत 27 एवं 28 मई को शहर के एक होटल में आयोजित होने वाले दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा एवं कार्यकर्ताओं के ठहरने सहित अन्य आवश्यक तैयारियों को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। कहा कि प्रशिक्षण शिविर भाजपा की संगठनात्मक मजबूती का महत्वपूर्ण माध्यम है, जिसमें कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, इतिहास, राष्ट्रवाद एवं केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.