संभल, जून 7 -- विकासखंड संभल की ग्राम पंचायत महमूदपुरकुंज में क्षेत्र पंचायत निधि से लगभग 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित आरसीसी सड़क का रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने फीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख पति कुलदीप सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि नई सड़क बनने से गांव के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से बरसात के मौसम में कीचड़ और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य के लिए क्षेत्र पंचायत और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए इसे गांव के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। बेहतर सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक और आर्थिक विकास की आधारशिला होती हैं। नई सड़क के निर्माण से ग्रामीणों में खुशी का ...