गढ़वा, फरवरी 26 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। भाजपा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने नगर निकाय चुनाव संपन्न होने पर गढ़वा नगर परिषद, श्री बंशीधर नगर और मझिआंव नगर पंचायत के जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि गढ़वा जिले में हर जगह शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न हुआ। उसमें जनता की अहम भूमिका है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने समर्थित प्रत्याशी के लिए आम जनता के बीच अपने बातों को शालीनता से रखा हर जगह शांतिपूर्ण तरीके से लोगों का समर्थन मिला। उसके लिए वह आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने भरपूर समर्थन भाजपा समर्थित प्रत्याशी को दिया है। इससे यह साबित होता है कि गढ़वा जिला सहित पूरे झारखंड में भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत तय है। नगर निकाय चुनाव कराने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने लंबा संघर्ष किया था। उसके परिणामस्वरूप झारखंड सरकार को विवश हो...