लखीमपुरखीरी, अप्रैल 6 -- भाजपा नेता रवि गुप्ता ने एक नई परंपरा के तहत भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का अनोखे अंदाज में बहुत स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता के पलिया विधानसभा प्रथम आगमन पर वरिष्ठ भाजपा नेता रवि गुप्ता ने अपनी पूरी टीम के साथ पलिया शहर के मेला गेट पर जिलाध्यक्ष को कांटे पर बैठाकर 111 किलो लड्डू से तौलकर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता पूरे जनसमूह के साथ प्राचीन हनुमान मठिया मंदिर द्वारा आयोजित कन्याओं के विवाह समारोह में शामिल हुए। जहां पर उन्होंने सभी वर-वधु को शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया। स्वागत कार्यक्रम में पलिया विधानसभा व लखीमपुर जनपद से आए हुए तमाम कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों के साथ ही शहर व क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...