साहिबगंज, मार्च 24 -- साहिबगंज। भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम यादव पर लगाया गए आरोप को महिला (मोहसिन मियां की पत्नी) ने खारिज कर दिया है। मंगलवार सुबह अपनी बात करने जिरवाबड़ी थाना पहुंची। महिला ने मीडिया से बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि मेरे पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह इससे पहले भी मुझ पर विभिन्न प्रकार के इल्जाम लगाते रहे हैं। कुछ दिन पूर्व हमारा उनसे तलाक हो चुका है। तलाक मुस्लिम पर्सनल लॉ के हिसाब से हुआ है। मतलब के तीन तलाक के आधार पर मुझे तलाक दी गई है। महिला का कहना है कि तलाक के बाद भी मेरे पति मुझे बदनाम करने के लिए कई तरह के आरोप लगाते हैं। उन्होंने कहा कि गौतम यादव पर लगाए गए आरोपी बिल्कुल बेबुनियाद है। बल्कि मेरे पति उसके कर्ज के पैसे नहीं लौटना चाहते हैं। इसलिए उन पर उनको बदनाम करना चाह रहे हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.