पूर्णिया, अप्रैल 25 -- पूर्णिया। सांसद प्रवक्ता राजेश यादव ने सांसद पप्पू यादव के बारे में जिला भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमे सिंह ने यादव से महिलाओं से जुड़े बयान पर सार्वजनिक माफी की मांग की है। राजेश ने कहा है कि भाजपा के कार्यकारी जिला अध्यक्ष पूर्णकालिक अध्यक्ष बनने के लिए बैचैन हैं इसलिए अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। उन्हें पता नहीं है कि सांसद अपनी बात स्पष्ट करते हुए खेद व्यक्त कर चुके हैं और मामले का पटाक्षेप हो चुका है। राजेश ने कहा कि संजीव सिंह निश्चिन्त रहें, सांसद हमेशा से महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं, रहते रहे हैं और भविष्य में भी प्रतिबद्ध रहेंगे। यह भी पढ़ें- राजनीति में महिलाओं पर पप्पू यादव के बयानों से छिड़ी चर्चा यह भी पढ़ें- सांसद पप्पू ...