कौशाम्बी, मार्च 20 -- मंझनपुर, संवाददाता भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य के खिलाफ सोशल साइट पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। उनकी तहरीर पर मुकदमा कायम कर मंझनपुर कोतवाल ने जांच शुरू करा दी है।मंझनपुर के हाजीपुर पतौना निवासी ज्ञानेंद्र साहू भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी हैं। उनके मुताबिक पार्टी जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य के खिलाफ फेसबुक पर लगातार आपत्तिजनक टिप्पणी की जा रही है। सैनी के चक बख्तियारा गांव निवासी अश्विनी कुमार मिश्रा की आईडी से अमर्यादित कमेंट किए जा रहे हैं। मीडिया प्रभारी ने पहले तो आरोपी से संपर्क साधकर उसको समझाने का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर गुरुवार को मामले की शिकायत मंझनपुर कोतवाली पुलिस से कर दी। कोतवाल सुनील कुमार सिंह का कहना है कि...