जामताड़ा, जुलाई 20 -- बीते 16 जुलाई को सदर अस्पताल में गर्भवती महिला एवं नवजात की मौत के बाद अस्पताल में हुई तोड़फोड़ और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में नामजद भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण की गिरफ्तारी के लिए सोमवार को पुलिस ने शहर के चार स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस टीम ने कोर्ट रोड, न्यू टाउन के दो ठिकानों, दुलाडीह स्थित उनके पैतृक आवास तथा एक रिश्तेदार के घर में सर्च अभियान चलाया। हालांकि पुलिस को इस कार्रवाई में सफलता नहीं मिली। यह भी पढ़ें- झारखंड में लोकतंत्र नहीं तानाशाही चल रही : प्रतुलमामले की जानकारी उल्लेखनीय है कि सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ दिनेश प्रसाद के आवेदन पर जामताड़ा थाना कांड संख्या- 100/26 दर्ज किया गया है। इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण सहित आठ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। प्राथमिकी में बीएनए...