अलीगढ़, जून 4 -- जट्टारी। थाना टप्पल क्षेत्र में जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एसएसपी के आदेश पर लेखपाल समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि शातिर राजू ने खुद को रीयल एस्टेट कंपनी का संचालन होने के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष का फूफा बताया। एक विधायक का खुद के साथ फोटो दिखाया। विश्वास में लेकर एक जमीन का सौदा किया, जबकि रजिस्ट्री किसी अन्य भूमि की कर दी गई। हरियाणा के जींद जिले के जुलाना निवासी जसबीर सिंह के अनुसार उन्होंने पलवल-अलीगढ़ मार्ग पर करीब 675 वर्ग गज भूमि खरीदने की इच्छा जताई थी। यह भी पढ़ें- रुपए लेकर जमीन की रजिस्ट्री नहीं करने पर एफआईआर इस दौरान उसकी मुलाकात राजू उर्फ राजकुमार से हुई, जिसने स्वयं को एक रियल एस्टेट समूह का संचालक बताते हुए गांव पीपली क्षेत्र में भूमि दि...