गोड्डा, मई 23 -- गोडडा प्रतिनिधि। दो दिन पहले भारतीय जनता पार्टी द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर दो-चार लोगों के साथ प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दो-घंटा धरना देकर किसानों के हित में घड़ियाली आंसू बहाने का काम किया। भाजपा का यह धरना कार्यक्रम पूर्णता फ्लॉप था। कार्यक्रम में एक भी किसान दिखाई नहीं दे रहे थे। इसके पूर्व भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिजली-पानी के सवाल पर चंद लोगों के साथ झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के खिलाफ झूठे बयान बाजी करने का काम किया। यह भी पढ़ें- भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कियाभाजपा पर आरोप उक्त बातें प्रेम नन्दन कुमार जिला अध्यक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा, गोड्डा ने कही है। किसान विरोधी भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी कर देने की बात कही थी किया हुआ सभी देख रहे हैं , किसानों के लिए तीन का...