पटना, अप्रैल 15 -- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पिता और राज्य के पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी ने बेटे के मुख्यमंत्री बनने में खुशी जताई। बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा और जदयू दो धुरी है, लेकिन दोनों के नेता एक बात पर आश्वस्त हो जाएं तो यह बड़ी बात है। दोनों दलों ने एकजुट होकर कहा कि सम्राट को आगे बढ़ाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सम्राट को आशीर्वाद मिला। बिहार में नीतीश कुमार ने बीस साल तक सत्ता संभालने के बाद सम्राट को अपना उत्तराधिकारी बनवाया। उन्होंने कहा कि मैं समता पार्टी के संस्थापकों में हूं। यह भी पढ़ें- सम्राट ने 12 साल पहले जीता शकुनी के साथी नीतीश का भरोसा, लालू की RJD तोड़कर CM के साथ उड़े जो काम बाप नहीं कर सका, उसे बेटा ने कर दिखाया, इससे अधिक खुशी एक...