नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- मुजफ्फरनगर, वरिष्ठ संवाददाता। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बड़ा सियासी बदलाव देखने को मिला है। पूर्व राज्यसभा सांसद एवं पूर्व विधायक राजपाल सैनी ने भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। वह अपने पुत्र शिवान सैनी और समर्थकों के साथ लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समक्ष सपा में शामिल हुए। राजपाल सैनी के इस कदम को साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि वह अपने बेटे शिवान सैनी को मीरापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाने की तैयारी में हैं। ऐसे में उनके पाला बदलने से जिले की राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावना है। राजपाल सैनी पहले बसपा से जुड़े रहे और राज्यसभा सांसद तथा विधायक के रूप ...