नई दिल्ली, अगस्त 21 -- shehzad poonawalla: शहजाद पूनावाला ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि पार्टी के ईको सिस्टम ने कुछ पत्रकारों को उनके खिलाफ बयानबाजी करने के लिए रुपये दिए हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी छोड़ने के बाद कांग्रेस की तरफ से कुछ मैसेज भी उनके पास आए थे। लंबे समय तक पार्टी के चर्चित प्रवक्ता रहे पूनावाला ने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। पूनावाला ने इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए कांग्रेस पर बड़े आरोप लगाए हैं और बातचीत करने की कोशिश का दावा किया। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस को लगा कि शहजाद ने भाजपा छोड़ दी है, तो यह लड़का अब भाजपा के खिलाफ बोलेगा। और मोदी जी की बुराई भी करेगा। तो कांग्रेस वालों ने मुझसे बात करने की भी कोशिश की, उनके ईको सिस्टम के लोगों ने।'क्या बोले शहजाद प...