नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रवक्ता रहे शहजाद पूनावाला के राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलों का दौर जारी है। हाल ही में उन्होंने रियलिटी शो राइज एंड फॉल सीजन 2 भी जीता है। अब उन्होंने एक इंटरव्यू में इस सवाल का जवाब भी दे दिया है कि वह राजनीति में वापसी करेंगे या नहीं। साथ ही उन्होंने अपना प्लान भी साझा किया है। शहजाद पूनावाला ने कहा है कि फिलहाल वह मीडिया में रहेंगे। साथ ही संकेत दिए हैं कि रियलिटी शो क्षेत्र से जुड़े रह सकते हैं। IANS से बातचीत में उन्होंने कहा, 'देखिए मीडिया और न्यूज यह मेरा सबसे पहला मैं कह सकता हूं पैशन है, प्रेम है। मैं पॉलिटिक्स में आया। उससे पहले मैं मीडिया में ही था। कुछ परिस्थितियों की वजह से मुझे पार्टी छोड़नी पड़ी।'राजनीतिक छोड़ने की वजह बताई पूनावाला ने साफ कर दिया है कि वह आने वाले कुछ स...