रांची, अप्रैल 12 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कांग्रेस के महासचिव आलोक कुमार दुबे ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा चाहती है कि झारखंड में भी प्रश्न पत्र लीक जैसी घटनाएं हों, ताकि उसे राजनीतिक लाभ उठाने का अवसर मिल सके। बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में जिस तरह लगातार प्रश्न पत्र लीक हो रहे हैं, उससे लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। इसके बावजूद भाजपा इन गंभीर मुद्दों पर जवाबदेही लेने के बजाए केवल राजनीति करने में लगी हुई है। उत्पाद परीक्षा को लेकर झारखंड में प्रश्न पत्र लीक की कोई घटना नहीं हुई है, फिर भी भाजपा के नेताओं ने गलत बयानबाजी कर परीक्षा दे रहे छात्रों के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश की।उन्होंने कहा कि यह भाजपा की छात्र और युवा विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। पेपर लीक गिरोह के मुख्य सरगन...