सीवान, मई 30 -- सीवान, एक संवाददाता। भाजपा पश्चिमी के कार्यालय में शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र की एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले भर में चलाए जाने वाले विशेष जनसंपर्क एवं जनकल्याण अभियान की रूपरेखा तय की गई। यह भी पढ़ें- भाजपा में अनुशासन और मजबूत संगठन को प्राथमिकता :मंत्रीबैठक की मुख्य बातें जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने बताया कि 7 जून 2026 को एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इस उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के अभियान चलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- भाज...