औरंगाबाद, मई 15 -- मन की बात कार्यक्रम और संगठन विस्तार पर हुई चर्चा फोटो- 15 मई एयूआर 4 कैप्शन- भाजपा ग्रामीण मंडल की मासिक बैठक में शामिल कार्यकर्ता रफीगंज, संवाद सूत्र रफीगंज ग्रामीण मंडल के चौबड़ा पंचायत स्थित सोनवर्षा गांव में भाजपा ग्रामीण मंडल की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह ने की, जबकि संचालन महामंत्री विमलेश पासवान ने किया। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम एवं संगठन विस्तार को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा केंद्र सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। बैठक के दौरान संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सरोज देवी, मंत्री संगीता देवी, कोषाध्यक्ष...