घाटशिला, मई 11 -- जादूगोड़ा। भाजपा ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष जादूगोड़ा के भाजपा नेता रोहित सिंह परमार को बनाया गया। यह ज़िम्मेदारी दिए जाने के बाद भाजपा नेताओं ने बधाई दी है। बता दें कि परमार इससे पहले भाजयुमो के जिला अध्यक्ष, भाजपा के जिला मंत्री भी रह चुके हैं। युवा, बुजुर्गों और महिलाओं तक इनकी क्षेत्र में अच्छी पकड़ है। सिंह ने कहा कि पार्टी की ओर से दी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। आलाकमान के निर्देशानुसार पार्टी में नए सदस्यों को जोड़ने का काम किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...