गोड्डा, अप्रैल 11 -- गोड्डा संवाद सूत्र। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से गोड्डा जिला इकाई के नए पदाधिकारियों की घोषणा गुरुवार को कर दी गई थी। संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से घोषित इस नई टीम में विभिन्न पदों पर अनुभवी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया और उन्हें संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया गया। जिला अध्यक्ष के रूप में लक्ष्मी चक्रवर्ती को जिम्मेदारी दी गई है। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और सभी पदाधिकारी मिलकर पार्टी की नीत...