रांची, फरवरी 16 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी गेतलसूद मंडल में सोमवार को विभिन्न राजनीतिक दलों से आए आधा दर्जन लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार ने सभी नए सदस्यों को पार्टी में शामिल कर सम्मानित किया। भाजपा की सदस्यता लेनेवाले कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़े हैं। पार्टी में शामिल होनेवालों में रणवीर सिंह बालिया, श्यामसुंदर बेदिया, जीतन देवी, विमला कुमारी और सीमा कुमारी शामिल हैं। मौके पर एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष बुधराम बेदिया, मंडल अध्यक्ष सोहराई बेदिया, कार्यालय प्रभारी जयशंकर मुंडा, सांसद प्रतिनिधि कामेश्वर महतो, उपमुखिया शंकर बैठा, बीसा मुखिया मंजोती देवी, शिवधर रजवार और बिगेश्वर महतो सहित अन्य ने नए सदस्यों को पार्टी का पट्टा और म...