उरई, जुलाई 2 -- कालपी। संवाददाता भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू का गुरुवार को बुन्देलखण्ड के प्रवेश द्वार कालपी में प्रथम आगमन पर स्वागत हुआ। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक डॉ. अरुण मेहरोत्रा के नेतृत्व में दुर्गा मंदिर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।स्वागत के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने कार्यकर्ताओं से आत्मीय परिचय प्राप्त किया। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कसने का आह्वान किया और बुन्देलखण्ड की सभी सीटें जीतने का संकल्प दोहराया। साहू ने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा हर बूथ पर विजय हासिल करेगी। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्...