जौनपुर, जुलाई 16 -- गौराबादशाहपुर। भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार राय का गुरुवार को कस्बा स्थित ग्रामोदय इंटर कॉलेज में स्वागत किया गया। विनोद कुमार राय इसी कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य भी रह चुके हैं। उनके क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने पर कॉलेज परिवार और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने खुशी जताई। इस दौरान विनोद कुमार राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा तीसरी बार भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। इस दौरान माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह, सत्यजीत राय, प्रबंधक संत प्रसाद राय, प्रधानाचार्य ज्ञानप्रकाश सिंह, सुग्रीव राय, राजनारायण राय, पीयूष राय, सर्वेश राय, अशोक राय सहित कॉलेज परिवार के सदस्य मौजूद रहे। ...