भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ करेगा खिलाड़ियों को सम्मान
पटना, जून 19 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व, सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के स्वर्णिम 12 वर्ष पूरा होने पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ कई कार्यक्रम करा रहा है। इसके तहत खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। शुक्रवार को प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू की अध्यक्षता में हुई बैठकक में यह निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई, जिसमें राजेश यादव को संयोजक और विकास सिंह एवं मोहित श्रीवास्तव को सह संयोजक बनाया गया है। 21 जून को होने वाले योग दिवस के लिए राजीव रंजन यादव, 22 जून को खिलाड़ी सम्मान समारोह के लिए जय प्रकाश मेहता, 26 जून को पौधरोपण के लिए मुकेश पासवान, स्वच्छता अभियान के लिए विकास कुमार गोल्डी और 28 जून को होने वाले मन की बात के लिए धीरेन्द्र कुमार सिन्हा को प्रभारी बनाया गया है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया में केंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.