गोरखपुर, अक्टूबर 4 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की मंडल यूनिट ने रविवार को स्पोर्ट्स कॉलेज स्थित अर्बन लॉन में भाईचारा सम्मेलन आयोजित किया। मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. मसूद अहमद ने कहा कि भाजपा हटाओ, देश और प्रदेश बचाओ की लहर पूरे देश में तेजी से आगे बढ़ रही है। नौजवानों, बेरोजगारों, मजदूरों, किसानों को एक मंच पर आकर अपनी भूमिका निभानी होगी। कहा, भाजपा को हटाए बिना देश में खुशहाली वापस नहीं आ सकती।भाईचारा कमेटी के मंडल अध्यक्ष गौतम प्रसाद, जोन प्रभारी अवनीश निगम, संयोजक काजी तारिक हुसैन एडवोकेट, कुर्मी समाज भाईचारा कमेटी के विजय कुमार सिंह एडवोकेट, विजय साहनी एडवोकेट, नरेंद्र त्यागी, मोहम्मद हाशिम, गिरिजेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान मंडल प्रभारी रवि प्रताप, मंडल अध्यक्ष...