नई दिल्ली, जून 14 -- ममता बनर्जी से बगावत दिखाने वाली तृणमूल कांग्रेस की सांसद सायोनी घोष ने रविवार को पूरे मुद्दे पर अपनी पहली बार चुप्पी तोड़ी। उन्होंने एयरपोर्ट पर कहा कि वह इस मुद्दे पर तब बोलेंगी, जब सही समय होगा। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि आपको नहीं दूंगी, अपने क्षेत्र के लोगों को जवाब दूंगी। सायोनी कई अन्य टीएमसी सांसदों के साथ बागी हो गई हैं और काकोली घोष के नेतृत्व में बने बागी गुट ज्वाइन कर लिया है। टीएमसी के लगभग 20 सांसदों की टूट का खतरा मंडरा रहा है। सायोनी रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचीं। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए घोष ने इस मामले पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा, "मैं अभी कुछ नहीं कहूंगी। मैं सही समय आने पर ही बात करूंगी। बागी टीएमसी सांसदों और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के बीच एक बैठक प्र...