रांची, अगस्त 6 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के बयान पर कहा कि भाजपा को छात्रों व युवाओं के हित की बात करने का नैतिक अधिकार नहीं है। साहू और उनकी पार्टी भाजपा को युवाओं के भविष्य से कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा सिर्फ दिल्ली में बैठकर अनर्गल बयानबाजी कर रही है। हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार युवाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है। यह भी पढ़ें- झारखंड के छात्रों की आवाज़ अनसुनी करना लोकतंत्र व युवाओं के भविष्य से अन्याय : अन्नपूर्णाकेंद्र सरकार की भूमिका केंद्र सरकार ने खुद ईडी, सीबीआई जैसी संवैधानिक संस्थाओं को राजनीतिक हथियार बना रखा है। जब राज्य सरकार पूरी कड़ाई से धांधली करने वाले भू-माफिया व पेपर लीक गिर...