हरिद्वार, जनवरी 20 -- नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के साथ ही हरिद्वार भाजपा कार्यालय में उत्सव का माहौल नजर आया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। ढोल-नगाड़े बजाए और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी जताई। पूरे परिसर में भाजपा के समर्थन में नारे गूंजते रहे। जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि नितिन नवीन के रूप में पार्टी को सशक्त और युवा नेतृत्व मिला है। युवा चेहरे को आगे लाकर पार्टी ने यह संदेश दिया है कि भाजपा युवाओं पर भरोसा करती है। इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, तरुण नैयर, सीमा चौहान, कोषाध्यक्ष अरविंद कुशवाह, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिनव चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष टेलूराम प्रधान, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष एजाज, मंडल अध्यक्ष रीता सैन...