कोडरमा, मई 13 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी जिला कोडरमा की संगठनात्मक बैठक कोडरमा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री विजय यादव एवं नरेंद्र पाल ने संयुक्त रूप से किया।

मुख्य अतिथि का संबोधन बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री शालिनी बैशिख्यार तथा पूर्व प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री शालिनी बैशिख्यार ने कहा कि भाजपा का जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम मधुबन में आयोजित किया जाएगा।

संगठन विस्तार पर जोर पूर्व प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने संगठन विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने मंडल एवं बूथ कमेटियों...