रांची, जनवरी 14 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चयन को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष का चयन किसी लोकतांत्रिक चुनाव के जरिए नहीं, बल्कि नॉमिनेशन के माध्यम से किया गया है। पार्टी में यह स्थिति बनी कि राज्यपाल के पद से इस्तीफ़ा देने वाले रघुवर दास, चंपई सोरेन, अर्जुन मुंडा का नामांकन नहीं करना पार्टी के भीतर आंतरिक लोकतंत्र का पूरी तरह समाप्त होने का स्पष्ट प्रमाण है। भाजपा अब एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की पॉकेट संस्था बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को पेसा कानून पर बोलने का कोई अधिकार नहीं, क्योंकि अपने शासन काल में पेसा का ...