नई दिल्ली, जून 22 -- एस श्रीनिवासन,वरिष्ठ पत्रकार भारतीय जनता पार्टी के दक्षिण अभियान में एक नई चुनौती खड़ी हो गई है। केरल और तमिलनाडु के हालिया विधानसभा चुनावों में प्रभावशाली छाप न छोड़ पाने से उसके नेताओं-कार्यकर्ताओं में निराशा फैल रही है। चुनाव के कुछ ही दिनों बाद तमिलनाडु में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्य में उसके सबसे लोकप्रिय नेता के अन्नामलाई ने राजी-खुशी उससे किनारा कर लिया, उसके बाद कई अन्य नेताओं ने भी सत्तारूढ़ टीवीके का रुख कर लिया। अब कर्नाटक से उसके लिए अच्छी खबर नहीं आ रही। तमिलनाडु और केरल में पैठ बनाना भारतीय जनता पार्टी के लिए वैसे भी मुश्किल रहा है, लेकिन कर्नाटक में उसे जिस विरोध का सामना करना पड़ा है, वह निश्चित रूप से उसके लिए एक झटका है। ऐसा इसलिए, क्योंकि कर्नाटक ही एकमात्र ऐसा दक्षिणी राज्य है, जहां वह...