रामगढ़, अप्रैल 6 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। ​भारतीय जनता पार्टी के 47 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रामगढ़ कैंट मंडल की ओर से कई सेवा और सम्मान कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। ​​सुबह की शुरुआत महापुरुषों की मूर्तियों की सफाई से हुई। इस दौरान सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी, भीम राव अम्बेडकर और बाबू कुंवर सिंह की प्रतिमा के समीप स्वच्छता अभियान चलाया गया। दिन के 9 बजे पार्टी का झंडोत्तोलन मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय ने किया। इसके बाद दोपहर 3 बजे नगर कार्यालय में जनसंघ काल के वरिष्ठ नेताओं को सम्मानित किया गया। मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय ने इन नेताओं को शॉल और भाजपा पट्टिका पहनाकर उनके योगदान को सराहा।​ समापन के अवसर पर दीपोत्सव और रंगोली कार्यक्रम हुआ। इस दौरान कार्यालय में सुंदर रंगोली बनाने और दीप प्रज्वलन का आयोजन किया गया। ​पार्टी के न...