भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर मकससपुर कार्यालय में समारोह, कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प
मुंगेर, अप्रैल 7 -- मुंगेर, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय, मकससपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के गौरवशाली इतिहास और शून्य से शिखर तक के सफर पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं ने संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए डॉ. अरुण कुमार पोद्दार ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को स्थापित भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। उन्होंने याद दिलाया कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद से शुरू हुई यह यात्रा आज 300 से अधिक सीटों तक पहुंच गई है। मुख्य अतिथि सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रकाश भगत ने कहा कि यह सफर कार्यकर्ताओं के कठोर परिश्रम और संगठन की मजबूती का परिणाम है। 14 करोड़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.