बलरामपुर, अप्रैल 9 -- महराजगंज तराई, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत सुगानगर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने पार्टी की नीतियों और केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर पार्टी का ध्वज फहराकर भाजपा की विचारधारा लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया। विधायक ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जो राष्ट्र सेवा और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रवेश मिश्रा, जगदंबा प...