धनबाद, दिसम्बर 18 -- महुदा, प्रतिनिधि। धनबाद महानगर भाजपा के अंतर्गत पड़ने वाले 17 मंडलों का पुनर्गठन बुधवार को किया गया। प्रदेश द्वारा नियुक्त चुनाव प्रभारी योगेन्द्र प्रसाद सिंह, सुनील सोरेन व राज पलिवार की उपस्थिति में महुदा मंडल को दो भागों में बांटा गया। इसमें एक महुदा मंडल तथा दूसरा महुदा मोड़ मंडल बनाया गया। महुदा मंडल अध्यक्ष विधायक प्रतिनिधि किसुन महेता को बनाया गया। वहीं महुदा मोड़ मंडल अध्यक्ष का चुनाव बाद में होगा। किशुन महतो के महुदा मंडल अध्यक्ष बनने पर हिमांशु शेखर रवानी, बिरजु रवानी, जीतन रवानी, अशोक महतो, अविनाश पाठक आदि ने प्रसन्नता जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...