रांची, मार्च 29 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। असम विधानसभा चुनाव के दौरान छबुवा-लाहोवाल विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार प्रांजल घटवार के समर्थन में पनीतुला करम भवन में आयोजित जनसभा को झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने संबोधित किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा के दस वर्षों के शासनकाल में यदि किसी का विकास हुआ है तो वह केवल मुख्यमंत्री और उनके परिवार का हुआ है। असम में चाय बगान श्रमिकों और टी ट्राइब्स समुदाय के अधिकारों की स्थिति बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि चाय बगानों के विकास, श्रमिकों के कल्याण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस शासनकाल में कई प्रभावी योजनाएं और कानून लागू किए गए थे। वर्ष 2015 में कांग्रेस पार्टी ने चाय बगान श्रमिकों को माटी का पट्टा देने की घोषणा की थी, जिससे उन्हें...