पलामू, जुलाई 11 -- हरिहरगंज। भाजपा के हरिहरगंज प्रखंड कमेटी में मंत्री सह सिटी कोसडीहरा मोहल्ला निवासी 65 वर्षीय गौतम मिश्रा का शुक्रवार की सुबह में बनारस के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के पुत्र अंकित मिश्रा ने बताया कि कुछ दिनों से लीवर की समस्या से जूझ रहे थे। अंतिम संस्कार शनिवार की शनिवार की सुबह में गांव के समीप बटाने नदी स्थित श्मशान घाट पर किया जायेगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष बल्लू बलराम, सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन, वार्ड पार्षद त्रिपुरारी राम, भाजपा नेता अरुण मिश्रा, विजय मिश्र, भीमसेन शर्मा, सनोज गुप्ता आदि ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है। यह भी पढ़ें- होमियोपैथी चिकित्सक राम जपु प्रसाद का निधन यह भी पढ़ें- Ghazipur News: शासकीय अधिवक्ता के पत्नी को दी श्रद्धांजलि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...