बिहारशरीफ, अप्रैल 6 -- भाजपा के स्थापना दिवस पर सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा फोटो 6मनोज02 - शहर के भाजपा कार्यालय में पार्टी के स्थापना दिवस पर झंडोत्तोलन करते किरण घई एवं अन्य। शेखपुरा, निज संवाददाता। शहर के वाजिदपुर स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में पार्टी का 47वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरण धई सिन्हा ने झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने देश की आजादी में जनसंघ एवं पार्टी के योगदान तथा वर्तमान सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की। समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रेशमा भारती तथा मंच का संचालन जिला उपाध्यक्ष नवल किशोर पासवान ने किया। मौके पर सुधीर कुमार बिंद, कारू सिंह, राजीव सिन्हा, मनोज सिन्हा, पंकज गुप्ता, अवधेश पाण्डेय, रणजीत सिंह, नीतू सिंह, रूपा देवी, विभूति सिंह, रितेश कुमा...