प्रयागराज, अप्रैल 7 -- प्रयागराज। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने सोमवार को भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर साउथ मलाका में उच्च प्राथमिक विद्यालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि भाजपा की मूल विचारधारा "अंत्योदय" पर आधारित है, जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। प्रयागराज स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने स्मार्ट सिटी के तहत विद्यालय का जीर्णोद्धार किया है। इसमें अब बच्चे स्मार्ट क्लास में पढ़ाई करेंगे। लोकार्पण समारोह में पार्षद रितेश मिश्रा, किरन जायसवाल, मनोज मिश्रा के साथ नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी के अधिकारीगण, शिक्षक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.