नोएडा, अप्रैल 6 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर सोमवार को तिलपता स्थित जिला कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्षों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया कि पूर्व जिलाध्यक्ष और एमएलसी श्रीचंद शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रणीत भाटी, रकम सिंह भाटी, विजय भाटी, गजेंद्र मावी को सम्मानित कर किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...