नोएडा, अप्रैल 6 -- नोएडा, राजेश शर्मा। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर सोमवार को सेक्टर-116 स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में स्थानीय नेता और कार्यकर्ताओं ने पार्टी स्थापना के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। स्थानीय विधायक पंकज सिंह ने कहा कि वर्तमान में भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है, और इसमें जुड़ने वाले कार्यकर्ताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। भाजपा किसी एक व्यक्ति विशेष की पार्टी नहीं है, बल्कि यहां सभी निर्णय सामूहिक रूप से लिए जाते हैं। पार्टी के नोएडा अध्यक्ष महेश चौहान ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता 'राष्ट्र प्रथम' की नीति को सर्वोपरि मानकर कार्य करता है। इस मौके पर पूर्व राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, पूर्व विधायक बिमला बॉथम, सुषमा सिंह, राधा कृष्ण गर्ग, प्रमोद प्रजापति,...